फायर एनओसी नहीं लेने वाले भवनों पर सख्ती, 20 जून तक चलेगा विशेष सर्वे अभियान

ओवरलोडिंग तथा इलेक्ट्रिक ऑडिट की भी जांच

फायर एनओसी नहीं लेने वाले भवनों पर सख्ती, 20 जून तक चलेगा विशेष सर्वे अभियान
दिल्ली के एक होटल में आग लगने की हालिया घटना के बाद राजस्थान का स्वायत्त शासन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को विशेष सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा।

जयपुर। दिल्ली के एक होटल में आग लगने की हालिया घटना के बाद राजस्थान का स्वायत्त शासन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को विशेष सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। अभियान के तहत होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग संस्थान तथा अन्य जोखिम वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। सर्वे के दौरान फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं पाई जाएंगी या बिना फायर एनओसी संचालन होता मिला, उनके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए भवनों को सील भी किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान बिजली के पैनल रूम की स्थिति, वायरिंग की गुणवत्ता, ओवरलोडिंग तथा इलेक्ट्रिक ऑडिट की भी जांच होगी। साथ ही भवनों में फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील, ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म समेत अन्य अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता परखने के निर्देश दिए गए हैं। निकाय यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भवनों में कम से कम दो निकास मार्ग हों, आपातकालीन रास्ते बाधारहित रहें तथा उन पर स्पष्ट और चमकीले EXIT संकेत लगे हों।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना