पेयजल व्यवस्था पर सख्त निर्देश : पानी और पैसे की कमी नहीं, बेहतर प्रबंधन से दें निर्बाध सप्लाई
सभी ग्रीष्मकालीन कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में पेयजल के लिए न तो पानी की कमी है और न ही बजट की, इसलिए प्रभावी प्रबंधन के जरिए आमजन को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध।
जयपुर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में पेयजल के लिए न तो पानी की कमी है और न ही बजट की, इसलिए प्रभावी प्रबंधन के जरिए आमजन को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समीक्षा बैठक में मंत्री ने ग्रीष्मकालीन तैयारी पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि अंतिम छोर तक उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से पानी पहुंचाया जाए। अवैध कनेक्शन और बूस्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सभी ग्रीष्मकालीन कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण किए जाएं तथा जल जीवन मिशन की बंद योजनाओं को प्राथमिकता से पुनः शुरू किया जाए। नलकूप, हैंडपंप और लंबित विद्युत कनेक्शन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। इससे पहले मंत्री ने 181 वार रूम कॉल सेंटर का निरीक्षण कर पेयजल शिकायतों की समीक्षा की और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाकर आमजन को त्वरित राहत देना सरकार की प्राथमिकता है।

Comment List