पुलिस की सख्ती : यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते 4138 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

जयपुर रेंज पुलिस का बड़ा यातायात अभियान

पुलिस की सख्ती : यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते 4138 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में चले विशेष यातायात अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 4138 वाहन चालकों के चालान काटे गए। तीन घंटे की इस सख्त कार्रवाई में बिना हेलमेट के 1296, बिना सीट बेल्ट के 621 और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 62 चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

जयपुर। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में हो रही मौतों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने बड़ा यातायात अभियान चलाया। रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि 22 मई को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चले विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4138 वाहन चालकों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सबसे ज्यादा सख्ती की गई। पुलिस ने ऐसे 1296 चालान किए। वहीं सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 621 वाहन चालकों के खिलाफ  भी कार्रवाई की गई। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 301 लोगों के चालान काटे गए, जबकि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 425 चालक कार्रवाई की जद में आए।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 लोगों के खिलाफ  मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ  158, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के खिलाफ  70 और ओवरलोड सवारी बैठाने वाले वाहनों के खिलाफ  27 चालान किए गए। पुलिस ने अवैध ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर भी सख्ती दिखाई और 159 वाहनों के चालान किए। बिना नंबर या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले 71 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस