बस बॉडी कोड उल्लंघन पर सख्ती : आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई, 3 ओवरहैंग बसें जब्त

मूल प्रोटोटाइप में बस को वापस लाया जाएगा

बस बॉडी कोड उल्लंघन पर सख्ती : आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई, 3 ओवरहैंग बसें जब्त

आरटीओ प्रथम ने तीनों बसों को सीज़ कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन वाहनों की आरसी तभी बहाल होगी जब ओवरहैंग पूरी तरह हटाया जाएगा।

जयपुर। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों पर आरटीओ प्रथम की ओर से बस बॉडी कोड का उल्लंघन कर संचालित हो रही बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान तीन बसों को ज़ब्त किया गया, जिनमें से दो बसें मध्यप्रदेश नंबर की हैं। जांच में सामने आया कि ये बसें बिना इमरजेंसी गेट, एक्स्ट्रा स्लीपर लगाकर और व्यावसायिक रूप से सामान परिवहन में उपयोग की जा रही थीं। तीनों बसें ओवरहैंग पाई गईं, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।

आरटीओ प्रथम ने तीनों बसों को सीज़ कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन वाहनों की आरसी तभी बहाल होगी जब ओवरहैंग पूरी तरह हटाया जाएगा और बस बॉडी कोड के अनुसार मूल प्रोटोटाइप में बस को वापस लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 30 से अधिक ओवरहैंग बसों की आरसी अब तक बहाल नहीं हो पाई है। इनमें अधिकांश बसें अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मध्य प्रदेश में पंजीकृत हैं।
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बिना बस बॉडी कोड के संचालित बसें सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। जयपुर में ऐसी बसों के लिए कोई स्थान नहीं है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

Tags: bus

Post Comment

Comment List

Latest News

फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर
जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में शादी समारोह के दौरान बुधवार रात फायरिंग की घटना हुई। नेशनल...
प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही
एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल