निजी बसों की हड़ताल : पोलोविक्ट्री में ऑपरेटरों का धरना जारी, आमजन परेशान

प्रधानमंत्री की सभा के लिए भी बसें उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी

निजी बसों की हड़ताल : पोलोविक्ट्री में ऑपरेटरों का धरना जारी, आमजन परेशान

निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल से प्रदेशभर में 20-25 हजार बसें ठप रहीं, यात्रियों को भारी परेशानी। पोलोविक्ट्री में धरना जारी और 28 फरवरी की अजमेर सभा के लिए बसें न देने की चेतावनी दी। परिवहन मंत्री संग वार्ता बेनतीजा।

जयपुर। राज्य में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल जारी रही, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस ऑपरेटर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर के पोलोविक्ट्री क्षेत्र में धरने पर बैठे हैं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली प्रधानमंत्री की सभा के लिए भी बसें उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी।

बुधवार को बस ऑपरेटरों की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और परिवहन आयुक्त के साथ बातचीत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब 20 से 25 हजार निजी बसों का संचालन ठप रहा है। हालांकि, लोक परिवहन सेवा की बसें इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं। हड़ताल के कारण रोडवेज के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने कई रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान यात्रियों को बीच रास्ते में उतारकर बसें जब्त कर ली जाती हैं और आरसी निलंबित कर दी जाती है, जिससे यात्रियों और संचालकों दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक ही दस्तावेज जब्त कर वाहन छोड़ने, परिवहन पोर्टल को नियमित रखने, ग्रामीण बसों के लगेज कैरियर पर अनावश्यक कार्रवाई रोकने, प्रत्येक जिले में फिटनेस सेंटर शुरू करने और एटीएस व्यवस्था विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर मंगलवार रात 12 बजे से हड़ताल की जा रही है।

 

Read More विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में मुस्लिम फेरीवाले सेके साथ धार्मिक आधार पर अभद्रता : युवक ने दी क्षेत्र से जाने की धमकी, खुद को बताया हिंदूवादी संगठन का व्यक्ति उत्तराखंड में मुस्लिम फेरीवाले सेके साथ धार्मिक आधार पर अभद्रता : युवक ने दी क्षेत्र से जाने की धमकी, खुद को बताया हिंदूवादी संगठन का व्यक्ति
हरिद्वार में मुस्लिम फेरीवाले से धार्मिक आधार पर अभद्रता। वीडियो में युवक गाली-गलौच करते दिखा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस...
समितियों में विधायकों को सूचना नहीं देने का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री ने दिया जवाब
जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 
गायों की अनुदान राशि मामले में विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा, विधायक हरीश चौधरी ने कहा- गाय पूजन से नहीं पालने से पलेगी
असर खबर का : नगर परिषद ने आम रास्ते पर चलाया पीला पंजा, जानें पूरा मामला
सांप मारने को लाठी पीट रहे, वह भी आधी अधूरी
अगर आप भी जा रहे हैं ब्रिटेन, तो हो जाए सावधान! ETA के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है ये नियम और किन देशों को मिली मंजूरी?