छात्र नेता शुभम रेवाड़ की हालत अत्यंत नाजुक, डॉक्टरों ने ऑर्गन फेलियर का जताया खतरा

किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा

छात्र नेता शुभम रेवाड़ की हालत अत्यंत नाजुक, डॉक्टरों ने ऑर्गन फेलियर का जताया खतरा
छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की मांग को लेकर 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शुभम रेवाड़ की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। डॉक्टरों ने शरीर में कीटोन्स का स्तर खतरनाक बताते हुए ऑर्गन फेलियर का खतरा जताया है और जल्द समाधान निकालने की अपील।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। अनशन के 12वें दिन मेडिकल टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। डॉक्टरों के अनुसार, शुभम रेवाड़ के शरीर में कीटोन्स (Ketones) का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है, जिससे शरीर के अंदरूनी अंग प्रभावित होने लगे हैं। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो ऑर्गन फेलियर (Organ Failure) का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

मेडिकल टीम का कहना है कि वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है और किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। चिकित्सकों ने संबंधित पक्षों से अपील की है कि शीघ्र संवाद स्थापित कर भूख हड़ताल का समाधान निकाला जाए, ताकि छात्र नेता का जीवन सुरक्षित रखा जा सके। उल्लेखनीय है कि शुभम रेवाड़ पिछले 12 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर हैं। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बीच समर्थकों और छात्र संगठनों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के...
राष्ट्रमंडल खेल-2026 : गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, भारत को एथलेटिक्स में दिलाया एक और पदक
मेगा पेट कार्निवल में उमड़ा उत्साह : 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे होगी ऑनलाइन सुविधा
अमेरिका-ईरान वार्ता: ट्रंप ने की ईरान के साथ बातचीत की घोषणा, डीन्यूक्लियराइजेशन पर समझौता संभव
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे, भाजपा के नीरज सिन्हा को दी मात 
राज काज में क्या है खास, जानें
3726 डिफॉल्टर वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे प्रदेश की सड़कों पर, परिवहन विभाग कर रहा पंजीयन निलंबित