राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल

ये रहेगा नया मेन्यू

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
राजस्थान सरकार ने पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू कर दिया है। इसके तहत कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पोषण स्तर सुधारने के लिए सप्ताह में एक दिन ताजा फल दिया जाएगा। मिड-डे मील आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को इसे लागू करने का निर्देश दिया है।

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को सप्ताह में एक दिन फल मिलेंगे। राजस्थान में मिड-डे मील का नया मेन्यू लागू हो गया है।  इस संबंध में मिड-डे मील योजना आयुक्तालय ने राजकीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए नया निर्धारित मेन्यू और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है। प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे मील) योजना के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शैक्षिक उपस्थिति में सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मिड-डे मील आयुक्त विश्व मोहन शर्मा ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टरों को इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशों के तहत कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रबन्धन समिति, एनजीओ, अन्नपूर्णा महिला सहकारी समिति या स्वयं सहायता समूहों की ओर से यह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्थान में मिड-डे मील योजना के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को गर्म पौष्टिक भोजन, पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध, और सख्त गुणवत्ता व सुरक्षा मानक प्रदान किए जाते हैं।

ये रहेगा नया मेन्यू

आदेशानुसार आठवीं तक के छात्रों को सोमवार को रोटी, दाल और सब्जी, मंगलवार को चावल, दाल और सब्जी, बुधवार को रोटी, दाल और सब्जी, गुरुवार को खिचड़ी, दाल, चावल, और सब्जी, शुक्रवार को रोटी, दाल और सब्जी तथा शनिवार को रोटी, दाल और सब्जी दी जाएगी। 

Read More बगैर परिवहन निरीक्षक फील्ड में पहुंची आरटीओ गाड़ी, ट्रक से टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में कोलुआ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा...
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा