इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में छात्रों ने लिया भाग, उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की ली जानकारी 

विश्वविद्यालय जीवन पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की

इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में छात्रों ने लिया भाग, उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की ली जानकारी 
उच्च शिक्षा के नए द्वार खोले, जहां उन्होंने शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध अवसरों और उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की जानकारी प्राप्त की।

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की इंटरनेशनल सेल आईआईएस-टाई द्वारा इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर - एड्यू-यूएसए एट आईसीजी-आईआईएसयू का आयोजन आईआईएस स्कूल में किया गया। इस आयोजन ने अमेरिका के 30 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाकर छात्रों के लिए वैश्विक उच्च शिक्षा के नए द्वार खोले, जहां उन्होंने शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध अवसरों और उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की जानकारी प्राप्त की।

इस कार्यक्रम में जयपुर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जो छात्रों और शिक्षकों के बढ़ते वैश्विक शैक्षणिक रुझान को दर्शाता है। फेयर में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना, मियामी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, पिट्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी और वेन स्टेट यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल थे, जिन्होंने प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्तियों और विश्वविद्यालय जीवन पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राखी गुप्ता, रजिस्ट्रार एवं प्रो-वाइस चांसलर, आईआईएस(डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने की। उन्होंने अमेरिकी दूतावास से आए प्रतिनिधियों और प्रतिभागी विद्यालयों का स्वागत किया। अपने संबोधन में गुप्ता ने छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के निर्माण में वैश्विक संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय सहयोगों के प्रति समर्पण को रेखांकित किया। आईआईएस स्कूल की प्राचार्या निधि मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों का उनके मार्गदर्शन व प्रेरणादायक उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा वैश्विक नागरिकों को तैयार करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट की। 

Tags: fair

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस