रंगमंच से सीख रहे शिक्षा के नए आयाम, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिल रहा मंच
नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और शिक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग से शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय विद्यालय में 3 से 30 जुलाई तक शिक्षा में रंगमंच विषय पर प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला आयोजित। गगन मिश्रा के निर्देशन में विद्यार्थी नाट्य गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से पाठ्यक्रम सीख रहे।
जयपुर। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं शिक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग से शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय विद्यालय, गांधी नगर में शिक्षा में रंगमंच विषय पर प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
3 जुलाई से शुरू हुई यह कार्यशाला 30 जुलाई तक चलेगी। शहर के थिएटर इन एजुकेशन प्रैक्टिशनर गगन मिश्रा के निर्देशन में विद्यार्थी नाट्य गतिविधियों के माध्यम से पाठ्यक्रम को रचनात्मक ढंग से सीख रहे हैं। कार्यशाला की परिकल्पना उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने की है। समापन पर विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां देकर अपनी सीख और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Aug 2026 16:21:06
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा को खुली चुनौती...

Comment List