एसएमएस अस्पताल में बच्चेदानी की विशाल गांठ का सफल ऑपरेशन, मरीज स्वस्थ

अत्याधुनिक तकनीक एवं कुशल सर्जिकल प्रबंधन के माध्यम से नई मिसाल पेश

एसएमएस अस्पताल में बच्चेदानी की विशाल गांठ का सफल ऑपरेशन, मरीज स्वस्थ
सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक और महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपलब्धि हासिल करते हुए 42 वर्षीय महिला के पेट से बच्चेदानी की अत्यंत विशाल गांठ का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसे छोटे चीरे के माध्यम से बाहर निकाला।

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक और महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपलब्धि हासिल करते हुए 42 वर्षीय महिला के पेट से बच्चेदानी की अत्यंत विशाल गांठ (24x19x17 सेमी) का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसे छोटे चीरे के माध्यम से बाहर निकाला। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि मरीज श्रीमती मनोज, निवासी कुम्हेर, डीग, पिछले लगभग 15 वर्षों से पेट में गांठ की समस्या से पीड़ित थीं। गांठ का आकार अत्यधिक बड़ा होने के कारण मरीज को लगातार पेट दर्द तथा चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। सामान्य तौर पर इतनी बड़ी गांठ को निकालने के लिए बड़े चीरे की आवश्यकता होती है, लेकिन SMS अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्याधुनिक तकनीक एवं कुशल सर्जिकल प्रबंधन के माध्यम से छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन कर नई मिसाल पेश की है।

यह जटिल ऑपरेशन डॉ. राजेंद्र मांडिया एवं डॉ. आर. जी. खंडेलवाल के निर्देशन में डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र चौधरी एवं डॉ. सोनाली द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। चिकित्सकों के अनुसार छोटे चीरे से ऑपरेशन होने के कारण रक्तस्राव बेहद कम हुआ तथा मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौट सकेगी। डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह SMS अस्पताल में अब तक निकाली गई बच्चेदानी की सबसे बड़ी गांठों में से एक है। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. सुशील भाटी, डॉ. कंचन चौहान, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. नम्रता कौशिक एवं डॉ. विधि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक