प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रमाण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
स्वदेशी तकनीक विकसित करने में लगातार आगे बढ़ रहा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ के सफल परीक्षण पर प्रसन्नता जताते हुए इसे भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार के दम पर रक्षा क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण देश की बढ़ती सामरिक शक्ति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और मजबूत रक्षा संकल्प का प्रमाण है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करने में लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की पूरी टीम, वैज्ञानिकों, सशस्त्र बलों और मिशन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सामरिक क्षमता को मजबूत बनाने में वैज्ञानिकों और रक्षा विशेषज्ञों का योगदान सराहनीय है। स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां भारत को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाती हैं।

Comment List