उमस भरी गर्मी : श्रीगंगानगर @45.1, जयपुर सहित कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

तीन-चार दिनों तक बना रहेगा उमस का असर

उमस भरी गर्मी : श्रीगंगानगर @45.1, जयपुर सहित कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान फिर से 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान फिर से 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है साथ ही मौसम में उमस ने आमजन के पसीने छुड़ा दिए हैं। इस बीच सोमवार सुबह अलवर सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में अल सुबह बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और बढ़ गई। जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने और अधिक नमी के कारण उमस का असर बना रहेगा। इस बीच प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 94 मिमी वर्षा प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में रिकॉर्ड की गई। वहीं उदयपुर संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से जारी आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय होने और इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच 2 से 5 जुलाई के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू