सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा

रिफाइनरी प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित

गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा और परियोजना को आगे बढ़ाने में इच्छाशक्ति की कमी साफ नजर आई।

जयपुर। मंत्री सुमित गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा और परियोजना को आगे बढ़ाने में इच्छाशक्ति की कमी साफ नजर आई। गोदारा ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान दो वर्षों तक कैबिनेट प्रस्ताव तक पास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश में नई सरकार बनी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में रिफाइनरी परियोजना को प्राथमिकता देते हुए काम में तेजी लाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 79,459 करोड़ रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी दी, जिससे परियोजना को गति मिली। मंत्री ने कहा कि यह रिफाइनरी प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक क्रांति लाएगी।

इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पूर्ववर्ती समझौते का हवाला देते हुए कहा कि पहले 15 वर्षों में 56,040 करोड़ रुपये के भुगतान का प्रावधान था, जिसे पुनर्विचार कर घटाकर 16,845 करोड़ रुपये किया गया। इस तरह राज्य को करीब 40 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई। गोदारा ने कहा कि जहां पूर्व मुख्यमंत्री केवल बयानबाजी करते हैं, वहीं वर्तमान सरकार ने जमीन पर काम कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन होगा, जो प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने में अहम भूमिका

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव