जयपुर एयरपोर्ट पर 29 मार्च से लागू होगा समर शेड्यूल, रोज 59 फ्लाइट्स का संचालन
कनेक्टिविटी से यात्रियों को आवागमन में सुविधा
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 29 मार्च से नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जो 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इस अवधि में यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए उड़ानों का संचालन नए शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा।
जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 29 मार्च से नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जो 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इस अवधि में यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए उड़ानों का संचालन नए शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा। नए समर शेड्यूल के तहत जयपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह कुल 412 फ्लाइट्स संचालित होंगी, यानी प्रतिदिन औसतन 59 फ्लाइट्स का डिपार्चर रहेगा। इन उड़ानों के जरिए जयपुर की देश के 26 प्रमुख एयरपोर्ट्स से सीधी कनेक्टिविटी बनी रहेगी। इससे घरेलू और पर्यटन यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
हालांकि पिछले कुछ दिनों तक जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 65 फ्लाइट्स संचालित हो रही थीं, लेकिन मार्च के बाद जयपुर में पर्यटन सीजन समाप्त माना जाता है। इसी कारण समर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या में आंशिक कमी देखने को मिलेगी। इसके बावजूद राहत की बात यह है कि इस बार का समर शेड्यूल पिछले वर्ष की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक उड़ानों के साथ तैयार किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जयपुर से देश के विभिन्न शहरों तक यात्रा पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

Comment List