राजस्थान के एक्टिंग सीजे शर्मा को हटाने की मांग : सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजेआई को लिखा पत्र, जजों का धमकी देने का लगाया आरोप

शर्मा के व्यवहार पर दुख जताया

राजस्थान के एक्टिंग सीजे शर्मा को हटाने की मांग : सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजेआई को लिखा पत्र, जजों का धमकी देने का लगाया आरोप
हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने CJI सूर्यकांत को तीन पत्र लिखे। मेहता ने शर्मा पर अधिकारों के दुरुपयोग, जजों को ट्रांसफर की धमकी और न्यायिक अधिकारियों को परेशान करने के आरोप लगाए। शर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

जयपुर। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। इसे लेकर न्यायाधीश मेहता ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता ने यह भी लिखा है कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को सीजेआई का करीबी बताते हैं। अब तक लिखे तीन पत्रों में मेहता ने मांग की, कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। ये पत्र 2 तथा 10 और 17 अगस्त को लिखे हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें जस्टिस शर्मा ने एक्टिंग चीफ  जस्टिस के तौर पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से किया, जो संस्थान के प्रमुख को शोभा नहीं देता है। पत्रों में जस्टिस मेहता ने कहा कि मुझे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़ा करती हैं। राजस्थान के मेरे दौरों पर हाईकोर्ट के कई जज मुझसे मिले और जस्टिस शर्मा के व्यवहार पर दुख जताया।

न्यायिक अधिकारियों को परेशान करने का आरोप

जस्टिस मेहता ने लेटर में लिखा कि मुझे ऐसी शिकायतें मिली हैं कि जस्टिस शर्मा निजी दुश्मनी की वजह से राजस्थान में न्यायिक अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस शर्मा ने हाईकोर्ट के मौजूदा एक जज की पत्नी जो जिला न्यायपालिका में सीनियर जज हैं, उनके खिलाफ  कथित बदले की भावना से कार्रवाई की।

इन शिकायतों को लेकर अगर सीजेआई मेरे से जानकारी लेंगे, तो उनके सामने पक्ष रखूंगा। पत्रों में मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद और मनगढंत है। इन झूंठें आरोपों में कोई दम नहीं है। शिकायत करने के पीछे उनका क्या मकसद है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। शिकायतों के बारे में मुझे मीडिया से ही जानकारी मिली है।

Read More शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चार दिन तक एक ही तेल में तली जा रही थीं कचौरियां, खाद्य टीम ने लिए नमूने

- जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय  

Read More मिस ओशियन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया का प्री-फिनाले, आज होगा ग्रैंड फिनाले और विजेताओं की आधिकारिक ताजपोशी

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

असर  खबर का : शहर की सड़कों पर अब नजर आई वातानुकूलित ई बसें असर खबर का : शहर की सड़कों पर अब नजर आई वातानुकूलित ई बसें
कोटा में 100 ई बसों का संचालन किया जाना है जिनमें से अभी तक 49 बसें आ चुकी है।
नेपाल की बाढ़ में फंसे नागपुर के 106 लोग सुरक्षित: काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में ली शरण, घर वापसी शुरू
भाजपा में चेहरों पर मंथन : लोकल को दे रहे तवज्जो, 29 अगस्त से होगी प्रत्याशियों की घोषणाएं, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
जम्मू-कश्मीर में BJP नेता पर FIR, सरकारी नौकरी और अमरनाथ यात्रा में टेंट लगाने की अनुमति के नाम पर 8.25 लाख ठगने का आरोप
SIR को लेकर अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, प्रक्रिया को लेकर उठाए गंभीर सवाल और जताई आपत्ति
झोटवाड़ा में विकास की राह में समस्याओं का अड़ंगा, चुनाव से पहले जनता पूछ रही सवाल: कब बदलेगी वार्डों की तस्वीर
निर्मला सीतारमण का कनाडाई निवेशकों को बड़ा न्योता, भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की अपील