सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी "सुरीली शाम – सुर के नाम"

लाइव बैंड पर गूंजेंगे सदाबहार नगमे

सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी
गुलाबी नगरी जयपुर में 'सुर म्यूजिक एकेडमी' आगामी 19 जुलाई को सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन करने जा रही है। संगीत गुरु आमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 5 से 75 वर्ष तक के फनकार लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ बॉलीवुड के सुनहरे दौर के रोमांटिक युगल गीतों की लाइव प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

जयपुर। संगीत प्रेमियों के लिए एक खास सौगात लेकर आ रही है "सुर म्यूजिक एकेडमी"। रविवार, 19 जुलाई को सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में शाम 5:00 बजे से "सुरीली शाम – सुर के नाम" कार्यक्रम का आयोजन होगा। शहर के जाने-माने गायक एवं संगीत गुरु आमोद चतुर्वेदी के निर्देशन में हो रहे इस आयोजन में 5 से 75 वर्ष तक के सुरसाधक लाइव बैंड के साथ सुपरहिट फिल्मी युगल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम प्रबंधक वर्षा चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के सुरसाधक इस संध्या को यादगार बनाएंगे, जबकि कार्यक्रम का संचालन आभा द्विवेदी करेंगी। श्रोताओं को "रिमझिम गिरे सावन", "मैंने तेरे लिए सात रंग के सपने चुने", "अच्छा जी मैं हारी" जैसे सदाबहार गीतों को सुनने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएसएसएफ वर्ल्डकप शॉटगन प्रतियोगिता : नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण पदक, दुनिया के कई देशों के निशानेबाजों ने लिया हिस्सा आईएसएसएफ वर्ल्डकप शॉटगन प्रतियोगिता : नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण पदक, दुनिया के कई देशों के निशानेबाजों ने लिया हिस्सा
नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्डकप शॉटगन प्रतियोगिता में शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर...
कोटा में चंबल उद्यान पुनर्विकास का शिलान्यास, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं पर दिया जोर
राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच: अजय उपाध्याय
सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी "सुरीली शाम – सुर के नाम"
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक्शन : होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा, किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन उल्लंघन पर ऑटोमैटिक चालान; आईजी राहुल प्रकाश ने शुरू की देश की पहली अनूठी तकनीक
गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण