सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस के अनुभवी विशेषज्ञ हैं सिहाग
गोलूवाला। गोलूवाला गांव के सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन में प्रेसिडेंट - चीफ स्ट्रेटजी एंड कस्टमर एक्सीलेंस के पद पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे। अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र के अनुभवी प्रोफेशनल सिहाग इससे पहले बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में उन्होंने ग्राहक सेवा प्रमुख (कस्टमर सर्विस हेड) के रूप में कार्य किया।
वित्तीय उत्पादों, ग्राहक सेवा, व्यावसायिक संचालन और रणनीतिक प्रबंधन में अनुभव रखने वाले सिहाग की विशेषज्ञता किफायती आवास ऋण के क्षेत्र में है। उनका मानना है कि आम परिवारों के घर का सपना पूरा करने के लिए जिम्मेदार ऋण वितरण, पारदर्शिता और बेहतर ग्राहक सेवाएं जरूरी हैं।
युवाओं को करियर के लिए कर रहे प्रेरित :
सिहाग पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ाव के चलते सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता को महत्वपूर्ण मानते हैं। उनके मार्गदर्शन से गोलूवाला और आसपास के कई युवा कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं।
सिहाग का कहना है कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। शिक्षा, कौशल विकास, मेहनत और आत्मविश्वास से वे बड़े संस्थानों में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। उनका संदेश है कि युवा बड़े सपने देखें और आगे बढ़कर अपने गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें।

Comment List