सूर्यदेव ले रहे अग्निपरीक्षा : गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म

राज्य के कुछ भागों में हीटवेव की संभावना

सूर्यदेव ले रहे अग्निपरीक्षा : गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म

गर्मी का कहर लगातार जारी। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में। दिन और रात दोनों में लू चलने से तपन बढ़ी। अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज । प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज। जयपुर में गर्मी का कमोबेश यही हाल।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार जारी है। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। दिन और रात दोनों में लू चलने से तपन बढ़ गई है। वहीं श्रीगंगानगर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया। साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया है। जयपुर में गर्मी का कमोबेश यही हाल है। यहां भीषण और आग उगलती गर्मी के कारण आमजन काफी परेशान हैं। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया।

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी उत्तरी भागों में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन कहीं-कहीं आंधी चलने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तेज धूल भरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं 24 मई से फिर तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने राज्य के कुछ भागों में हीटवेव की संभावना है।

Tags:  respite

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च