चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस

पौधारोपण और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित

चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस इस वर्ष भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में भी सेवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। विभिन्न देशों में फाउंडेशन के चैप्टरों ने पूजा-अर्चना, पौधारोपण और सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस इस वर्ष भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में भी सेवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न देशों में फाउंडेशन के चैप्टरों ने पूजा-अर्चना, पौधारोपण और सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

नेपाल के डोलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा के बाद अपनो घर आश्रम में 201 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया तथा 11 जुलाई को दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर वितरण की घोषणा की गई। जापान में एक पौधा सुशील जी के नाम इन जापान अभियान के तहत इबारकी स्थित श्रीराम मंदिर और नागोया में पौधारोपण किया गया। जर्मनी के कोलोन और अमेरिका के केंटकी व न्यूयॉर्क चैप्टरों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस इस वर्ष भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में...
दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण महाअभियान शुरू, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हरित राजधानी बनाना सरकार का लक्ष्य
सरकार ने ड्राफ्ट बजट मैन्युअल पर मांगे सुझाव, 20 जुलाई तक भेज सकेंगे आमजन और विभाग
वायनाड हादसे पर प्रियंका गांधी का बयान, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है कांग्रेस
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : 2 तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने दी समुद्री मार्ग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी 
उज़्बेकिस्तान में केरल के मेडिकल छात्र की हत्या, साथी छात्र ने सिर पर मारा लैपटॉप
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई, 43.59 करोड़ का जुर्माना ; 374 एफआईआर दर्ज