डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा पास करने वाले निलंबित एसआई मनीष सेवा से बर्खास्त

आईजी इंटेलीजेंस ने जारी किए आदेश

डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा पास करने वाले निलंबित एसआई मनीष सेवा से बर्खास्त

गौरतलब है कि आरोपी वर्तमान में सीआईडी बीआई पोस्ट नाचना जैसलमेर हाल मुख्यालय सीआईडी (विशा) जयपुर में तैनात था। 

जयपुर। पुलिस मुख्यालय ने एसआई भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा पास करने के मामले में निलंबित एसआई मनीष कुमार मीना को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल आरोपी मनीष कुमार मीणा ने स्वयं की जगह अन्य युवक को बिठाकर परीक्षा पास की थी। एसओजी उस डमी कैंडिडेट रोशन मीणा को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। आईजी इंटेलीजेंस डॉ. विष्णु कान्त ने जारी आदेश में बताया कि राज्य विशेष शाखा में पदस्थापित उप निरीक्षक मनीष कुमार मीना निवासी लालसोट पिछले साल एक अप्रैल से ड्यूटी से स्वैच्छा से अनुपस्थित चल रहा था।

उप निरीक्षक को डयूटी पर उपस्थित होने के लिए बार-बार रिकॉल नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुआ। इस संबंध में आरोपी उपनिरीक्षक के विरूद्ध प्राथमिक जांच करवाई गई, जिसमें आरोप प्रमाणित पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के दौरान जांच अधिकारी के बार-बार बुलाए जाने के बावजूद भी उपस्थित नहीं हुआ और ना ही जांच में सहयोग किया। आरोपित उप निरीक्षक के विरूद्ध 16 सीसीए की विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है। गौरतलब है कि आरोपी वर्तमान में सीआईडी बीआई पोस्ट नाचना जैसलमेर हाल मुख्यालय सीआईडी (विशा) जयपुर में तैनात था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब