पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा
झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। चाचा के अनुसार, लंच में कैंटीन की पेटीज खाने के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया।

जयपुर। झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल स्टाफ  पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि छात्र बृजमंडल कॉलोनी निवासी बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल में लंच टाइम के दौरान बुधवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत :

प्रिंस के चाचा अनुराग सोनी ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। उनके अनुसार पेटीज खराब और अधिक ऑयली होने के कारण उसके गले में अटक गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मणिपाल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर