स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 को मिलेगा नया बल, राजस्थान में 24 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण
पुनर्विकास, पर्यावरण संरक्षण और शहरी स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा
जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित 'जीरो डंपसाइट' के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में राजस्थान में कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संचालित डंपसाइट रेमिडिएशन एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के माध्यम से पुराने कचरे के ढेरों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत नवम्बर 2025 से मार्च 2026 के बीच राजस्थान में करीब 24 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट का सफलतापूर्वक रेमिडिएशन किया जा चुका है। इससे पुराने डंपसाइट क्षेत्रों का पुनर्विकास, पर्यावरण संरक्षण और शहरी स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य में इस अभियान के माध्यम से डंपसाइटों को समाप्त कर स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ शहरी वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति मिलेगी और प्रदेश के शहरों में बेहतर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था स्थापित होगी।

Comment List