जयपुर में उतरी स्वामी रामदेव की चार्टर फ्लाइट, मौसम बना वजह
डायवर्जन के बावजूद पूरी यात्रा सुरक्षित
स्वामी रामदेव की चार्टर फ्लाइट मंगलवार रात खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हो गई। योग गुरु उदयपुर से देहरादून के लिए रवाना हुए थे और चार्टर विमान से सीधे देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम था।
जयपुर। स्वामी रामदेव की चार्टर फ्लाइट मंगलवार रात खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हो गई। योग गुरु उदयपुर से देहरादून के लिए रवाना हुए थे और चार्टर विमान से सीधे देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम था। हालांकि, देहरादून में अचानक मौसम खराब होने और सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं होने के चलते रात करीब 9 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के अनुसार विमान में स्वामी रामदेव के साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। जयपुर पहुंचने के बाद उन्होंने आगे की यात्रा नियमित फ्लाइट से करने का फैसला किया।
इसके बाद वे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां से आगे देहरादून जाने की योजना बनाई गई। अचानक हुए इस डायवर्जन के बावजूद पूरी यात्रा सुरक्षित रही और किसी प्रकार की तकनीकी समस्या की जानकारी सामने नहीं आई। मौसम की वजह से उड़ानों के रूट में बदलाव का यह मामला सामने आया है।

Comment List