इंटक का पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : 21 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव किया पास, सरकार पर लगाए आरोप

भाजपा सरकार पूरी तरह निष्क्रिय है और जनता कांग्रेस की तरफ देख रही

इंटक का पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : 21 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव किया पास, सरकार पर लगाए आरोप

पीसीसी मुख्यालय में रविवार को राजस्थान मजदूर कांग्रेस इंटक की नई प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। बैठक में मजदूर व गिग वर्कर्स के मुद्दों पर चर्चा कर 21 सूत्री मांग पत्र पारित किया गया। नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को निष्क्रिय बताया, वहीं इंटक ने चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व की मांग की।

जयपुर। राजस्थान मजदूर कांग्रेस इंटक संगठन का रविवार को पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बैठक में मजदूर और गिगवर्क्स के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही 21 सूत्री मांग पत्र का प्रस्ताव पास हुआ। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर भी अपनी बात रखते हुए सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह निष्क्रिय है और जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है।

विधायक डॉ.शिखा मील बराला और अमीन कागजी ने कहा कि इंटक कांग्रेस की रीढ़ है। राजस्थान मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारों ने पूंजीपतियों की नीति पर चलते हुए देश और प्रदेश के श्रमिक कानून को बदल दिया है। हमारे 21 सूत्री मांग पत्र में 21 वें संकल्प यही है कि हमने निकाय और पंचायत चुनाव में मंडलए ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को पंचायत और निकाय चुनाव में टिकट वितरण में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, इसके अलावा लोकसभा विधानसभा में भी हमें प्रतिनिधित्व दिया जाए।

Tags: ceremony

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ? बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अन्य दिग्गजों ने...
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम,
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास 
‘आपदा को अवसर में बदला’: बदल गया रोटी का जायका, ढाबा संचालक ने गैस सिलेण्डरों के बजाय तंदूर किए शुरू 
ओडिशा में भीषण हादसा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल, मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा