एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी स्ट्राइक; राजस्थान के सात जिलों में छापेमारी कर आठ ड्रग तस्कर दबोचे

तस्करी में इस्तेमाल कई वाहन जब्त

एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी स्ट्राइक; राजस्थान के सात जिलों में छापेमारी कर आठ ड्रग तस्कर दबोचे
राजस्थान को नशामुक्त करने के लिए एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर सात जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने आठ शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन, डोडा पोस्त, गांजा और घातक सिंथेटिक ड्रग एमडी जब्त की है। तस्करी में इस्तेमाल कई वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जयपुर। राजस्थान को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत एएनटीएफ ने शनिवार को प्रदेश के सात जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में डोडा पोस्त, हेरोइन, गांजा और सिंथेटिक ड्रग एमडी बरामद की गई जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ  की टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से श्रीगंगानगर, पाली, उदयपुर, डीग, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में एक साथ दबिश दी। श्रीगंगानगर में पंजाब निवासी तस्कर से 40 ग्राम हेरोइन, पाली में कार से 45.70 किलोग्राम डोडा पोस्त, उदयपुर में दो आरोपियों से 8.30 किलोग्राम गांजा तथा डीग में एक तस्कर से 2.015 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

बाड़मेर में खेत में छिपाकर रखा 5.50 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया हालांकि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। हनुमानगढ़ में एक पेडलर से 6.27 ग्राम हेरोइन तथा बीकानेर में दो युवकों से 9.54 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय आधुनिकीकरण कार्यों का जायजा लिया।...
ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार
अगस्त के अंतिम सप्ताह में विधानसभा का सत्र संभव, यूसीसी समेत कई अहम विधेयक हो सकते हैं पेश
मुंबई में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी स्ट्राइक; राजस्थान के सात जिलों में छापेमारी कर आठ ड्रग तस्कर दबोचे
चक्रवाती तूफान 'बावी' का कहर: ताइवान-चीन में रेड अलर्ट, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख