प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर धर्मस्थलों को तोड़ने पर जताया विरोध, टीम करेगी दौरा

एक राज्य स्तरीय कन्वेंशन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर धर्मस्थलों को तोड़ने पर जताया विरोध, टीम करेगी दौरा
समग्र सेवा संघ कार्यालय में दमन प्रतिरोध आंदोलन की बैठक हुई, जिसमें भाजपा-आरएसएस की कथित साम्प्रदायिक राजनीति और अतिक्रमण हटाने के नाम पर धर्मस्थलों के ध्वस्तीकरण की कड़ी निंदा की गई। बैठक में तय हुआ कि प्रभावित क्षेत्रों का प्रतिनिधिमंडल दौरा कर तथ्य जुटाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय कन्वेंशन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जयपुर। दमन प्रतिरोध आंदोलन की बैठक समग्र सेवा संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा-आरएसएस सरकार की साम्प्रदायिक राजनीति की कड़े शब्दों में निन्दा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-आरएसएस की कथित साम्प्रदायिक राजनीति के तहत प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर धर्मस्थलों को तोड़ा जा रहा है।

बैठक में फैसला किया गया कि प्रदेश में हो रही घटनाओं से प्रभावित इलाकों में दमन प्रतिरोध आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल दौरा करतथ्यों को सामने लाएगा। फैक्ट फाइंडिंग टीम के दौरे के बाद जयपुर में एक राज्य स्तरीय कन्वेंशन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सुमित्रा चोपड़ा, डॉ.संजय माधव, सवाई सिंह, टीसी राहुल, मीनाक्षी सेठी, मोहम्मद नाजिमुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Tags: religious

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुतिन ने ट्रंप को दी अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यूक्रेन युद्ध पर भी हुई चर्चा पुतिन ने ट्रंप को दी अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यूक्रेन युद्ध पर भी हुई चर्चा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर बधाई...
शिंदे अस्पताल में भर्ती : विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल, हालत स्थिर
PCC की कमान पर प्रभावशाली वर्गों का वर्चस्व: प्रदेश कांग्रेस में 31 वर्ष ब्राह्मण, 27 वर्ष जाट अध्यक्ष रहे; एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय अब भी प्रतिनिधित्व से वंचित
पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन: लोककला जगत ने खोया अमूल्य नक्षत्र, पंडवानी गायन को दिलाई वैश्विक पहचान
वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की भेंट, दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर की सार्थक चर्चा
श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान, रॉयल अंदाज में हुआ ग्रैंड फिनाले
मोदी को ऑस्ट्रेलिया में मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस