दुबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी : यात्रियों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी, यात्रियों के लिए मंगवाया दूसरा विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्लाइट को रद्द कर दिया

दुबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी : यात्रियों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी, यात्रियों के लिए मंगवाया दूसरा विमान

यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली से दूसरा विमान मंगवाया गया, जिसके बाद सुबह 7:30 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हो सकी।

जयपुर। दुबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। यह फ्लाइट बीती रात दुबई से जयपुर आने वाली थी और तय समयानुसार रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचनी थी, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही विमान में खराबी आ गई। तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो पाने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्लाइट को रद्द कर दिया। इस कारण दुबई से जयपुर आने वाले यात्रियों को रातभर असुविधा झेलनी पड़ी।

इधर, जयपुर से दुबई जाने वाली इसी विमान की सुबह 5:55 बजे की उड़ान भी प्रभावित हुई। यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली से दूसरा विमान मंगवाया गया, जिसके बाद सुबह 7:30 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हो सकी। उधर, स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:30 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट भी लगातार पांच दिन तक रद्द रहने की जानकारी सामने आई है। इससे जयपुर-दुबई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प