एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
अनुमति मिलने पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई
बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ते विमान में तकनीकी खराबी हो गई।
जयपुर। बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ते विमान में तकनीकी खराबी हो गई। इसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट का है। यह फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट की एटीसी से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से सकुशल बाहर निकाला गया। अब यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई है। तकनीकी जांच के लिए फिलहाल विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर ग्राउंड कर दिया गया है।

Comment List