विमान में तकनीकी खराबी, अहमदाबाद जा रही फ्लाइट रनवे से पहले लौटी
एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की उम्मीद
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक अप्रत्याशित स्थिति सामने आई जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक अप्रत्याशित स्थिति सामने आई जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट सुबह 8:35 बजे रवाना होनी थी और यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। विमान जैसे ही टैक्सी-वे पर बढ़ा, अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को रनवे पर ले जाने से पहले ही वापस लौटा लिया।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया और यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया। इस घटना के चलते करीब 60 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है। तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List