जयपुर एयरपोर्ट : इंदौर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे पर जाने से पहले वापस लौटी फ्लाइट

यात्रियों में असमंजस की स्थिति

जयपुर एयरपोर्ट : इंदौर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे पर जाने से पहले वापस लौटी फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने से पहले ही पार्किंग में लौटी। सुबह 6:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। विमान टैक्सी ट्रैक से रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी पायलट ने वापस लौटने की घोषणा की।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक वापस पार्किंग में लौट आई। फ्लाइट सुबह 6:55 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होने वाली थी। यात्रियों की बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान को रवाना किया गया। विमान पैरेलल टैक्सी ट्रैक से रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक पायलट ने विमान को वापस पार्किंग में लाने का अनाउंसमेंट किया।

पायलट के इस ऐलान के बाद यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई। विमान को वापस पार्किंग में लाकर खड़ा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी की आशंका के चलते इसे वापस लौटाया गया है। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही फ्लाइट को दोबारा रवाना किए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। फ्लाइट के वापस लौटने से यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपियों को...
मंदिरों से नकदी, सोना-चांदी और प्राचीन प्रतिमाओं की चोरी का सिलसिला जारी, जानें
स्कॉर्पियो चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 20 साल से वाहन चोरी में सक्रिय, 30 मामले दर्ज
संजय कुमार अग्रवाल ने संभाला राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति का पद, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ
मियामी में बड़ा हादसा: रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, कई गाड़ियों से टकराया; 5 की मौत
मोहन भागवत का दावा: RSS की विचारधारा दुनिया को संघर्षों से निकाल सकती है, राष्ट्र और पूरी दुनिया का कल्याण एक-दूसरे से जुड़ा 
राज काज में क्या है खास, जानें