जयपुर परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी, सचिन पायलट ने सरकार से मांगी जवाबदेही

अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

जयपुर परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी, सचिन पायलट ने सरकार से मांगी जवाबदेही
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जयपुर में नीट पीजी और एम्स परीक्षाओं के दौरान तकनीकी खामियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार दो दिनों में दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं प्रभावित होना परीक्षा व्यवस्था की विफलता दर्शाता।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जयपुर में दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई तकनीकी खराबी पर गंभीर चिंता जताई है। पायलट ने कहा कि कल नीट पीजी परीक्षा में केंद्र की तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई और अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज उसी केंद्र पर आयोजित एम्स परीक्षा में भी छात्रों को समान तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ा।

पायलट ने कहा कि दो दिन में दो अहम परीक्षाओं में खामियां साफ दर्शाती हैं कि परीक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। छात्रों को विरोध करना पड़े, यह व्यवस्था की विफलता है। उन्होंने दोनों परीक्षाओं में आयोजन की खामियों की जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और उनकी समस्याओं का उचित निराकरण करने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय