दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, जयपुर की कई फ्लाइट्स प्रभावित
एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट भी देरी से
दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी परेशानी के कारण शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयर इंडिया की सुबह 8:30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट करीब ढाई घंटे की देरी से संचालित हो रही है। वहीं, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे की बजाय अब 2:45 बजे उड़ान भरेगी।
जयपुर। दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी परेशानी के कारण शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयर इंडिया की सुबह 8:30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट करीब ढाई घंटे की देरी से संचालित हो रही है। वहीं, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे की बजाय अब 2:45 बजे उड़ान भरेगी।
एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट भी देरी से जाएगी, जो दोपहर 1:40 बजे के स्थान पर अब 2:10 बजे रवाना होगी। तकनीकी दिक्कत के कारण दिल्ली एयरस्पेस में विमानों की मूवमेंट धीमी पड़ गई है, जिससे अन्य शहरों से आने-जाने वाली उड़ानों का शेड्यूल भी प्रभावित हुआ। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है जबकि एयरलाइन कंपनियां स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं।

Comment List