पांचना बांध विवाद: अशोक गहलोत ने सरकार की चुप्पी और उदासीनता पर उठाए सवाल, जनता में पनप रहा आक्रोश
पांचना बांध पर तनाव चिंताजनक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांचना बांध को लेकर पूर्वी राजस्थान में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में अविश्वास और आक्रोश बढ़ रहा है, लेकिन सरकार मौन है। गहलोत ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र का हवाला देते हुए मांग की कि पंच-पटेलों को बुलाकर तुरंत शांतिपूर्ण हल निकाला जाए।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पांचना बांध को खोलने को लेकर कई दिनों से पूर्वी राजस्थान में बना हुआ तनाव चिंताजनक है। गहलोत ने कहा है कि यह और भी चिंताजनक है कि राजस्थान सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत तक नहीं कर रही, जिससे वहां की जनता में अंदर-ही-अंदर आक्रोश पनप रहा है। इसके कारण इन दोनों पक्षों के बीच अविश्वास भी बढ़ता जा रहा है।
सरकार को दोनों पक्षों के पंच-पटेलों को अविलंब बुलाकर बातचीत करनी चाहिए और इस मुद्दे का एक शांतिपूर्ण एवं न्यायसंगत हल निकालने का गंभीर प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं पूर्वी राजस्थान से होने के बावजूद इस मुद्दे पर मौन कैसे हैं, यह समझ से परे है। उन्हें जल्द-से-जल्द इस मामले पर सक्रिय रुख अपनाना होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Sep 2026 17:47:39
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर गहरी...

Comment List