एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी

जयपुर एयरपोर्ट: महिला यात्री पर कुत्ते का हमला

एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार को एक आवारा कुत्ते ने महिला यात्री को काटकर घायल कर दिया। इस घटना ने एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को डॉग बाइट का गंभीर मामला देखने को मिला है। एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।  टर्मिनल-2 के अराइवल क्षेत्र में एक महिला यात्री पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने घायल महिला को प्राथमिक सहायता दिलाई और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एयरपोर्ट परिसर में पहले भी आवारा कुत्तों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार नहीं है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि एयरपोर्ट परिसर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित