तेज रफ्तार थार ने फिर फैलायी दहशत : डिफेंडर से भिड़ी, 3 घायल

क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर एक तरफ रखवाया

तेज रफ्तार थार ने फिर फैलायी दहशत : डिफेंडर से भिड़ी, 3 घायल
मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलटी और डिफेंडर से टकराने के बाद इलेक्ट्रिक ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो सवार तीन मजदूर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जयपुर। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार थार ने डिफेंडर से जा भिड़ी। हादसे में बगल में चल रहे एक इलेक्ट्रिक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बैठी तीन सवारिया घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां उनका उपचार जारी है। हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल ने बताया कि हादसा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पल के नीचे हुआ था। गुर्जर की थड़ी की ओर से आ रही  तेज रफ्तार एक थार घुमाव पर मोड़ते समय अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। 200 फीट की ओर से ए डिफेंडर कर से जा भिड़ी। कार के बगल से निकल रहे ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें पुलिस ने अपनी कब्जे में ले लिया।

मौके पर पहुंचे कांस्टेबल सरजीत ने बताया कि इलेक्ट्रिक ऑटो में आ रहे तीन आइस क्रीम बेचने वाले शंकर सिंह 50 जयपुर  गंभीर घायल हो गया, मुकेश 48 जावली लक्ष्मणगढ़ अलवर, उमा शंकर 48 जनता कॉलोनी आदर्श नगर घायल हो गया। हादसे के शिकार तीनों मजदूर हैं। जो एक पार्टी में कुल्फी सप्लाई करके लौट रहे थे। मेट्रो की क्रेन बुलाकर वाहनों को एक तरफ किया, फिर यातायात सुचारू किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद थार चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए, जिससे यातायात अवरुद्ध होने लग गया। पुलिस ने मेट्रो की क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर एक तरफ रखवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात