एटीएम की अदला-बदली करने वाली गिरोह का आरोपी निकला हत्यारा : पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जमीनी विवाद के चलते फायरिंग कर वीरपाल की हत्या की थी

एटीएम की अदला-बदली करने वाली गिरोह का आरोपी निकला हत्यारा : पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
झोटवाड़ा पुलिस ने वीरपाल हत्याकांड के 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी सोनू वैष्णव को गिरफ्तार। आरोपी दो साल से फरार था और जयपुर व भरतपुर में हत्या, लूट, धोखाधड़ी सहित एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, जमीनी विवाद में फायरिंग कर हत्या की थी।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरपाल हत्याकांड के आरोपी और दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश सोनू वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर भरतपुर में एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि झोटवाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी सोनू वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में अंतरराज्यीय ठगी और एटीएम बदलकर वारदात करने वाली गैंग से भी जुड़ा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू वैष्णव (23) पुत्र साहब सिंह, निवासी वैर हाउस कॉलोनी, नदबई (भरतपुर) हाल गांधी नगर, भरतपुर, पिछले दो साल से फरार चल रहा था। उस पर जिला पुलिस अधीक्षक डीग ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीनी विवाद के चलते फायरिंग कर वीरपाल की हत्या की थी। इस मामले में वह लंबे समय से फरार था। आपराधिक रिकॉर्ड: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर भरतपुर के कई थानों में हत्या, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कुम्हेर भरतपुर का हत्या का मामला भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच जारी है।

 

Read More नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार

 

 

Read More श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर टेम्पो आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस