मासूम के साथ उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा, एक लाख का लगाया जुर्माना

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया

मासूम के साथ उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा, एक लाख का लगाया जुर्माना

पीड़िता की मां ने 19 जून, 2022 को करधनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि शाम करीब साढे 5 बजे पुत्री छत पर खेलने गई थी।

जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम 1, महानगर द्वितीय ने करधनी थाना क्षेत्र में 19 जून, 2022 की शाम को छत पर खेलने गई 4 साल की मासूम पीड़िता के साथ उत्पीड़न करने अभियुक्त को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अभियुक्त पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

इस संबंध में पीड़िता की मां ने 19 जून, 2022 को करधनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि शाम करीब साढे 5 बजे पुत्री छत पर खेलने गई थी। थोड़ी देर बाद में उसे देखने छत पर गई, तो अभियुक्त ने जीने की गुमटी के अन्दर स्वयं एवं पीडिता के साथ कर छेड़छाड़ कर रहा था। रिपोर्ट में कहा कि वह छत पर नहीं जाती, तो अभियुक्त उसके साथ गलत काम कर देता। आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने अभियुक्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया।

Tags: accused

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा  दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 20-22 फरवरी को दिल्ली से...
प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन 
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की बड़ी जीत : शराब ठेके के मामले में कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार, व्यापारियों और नागरिकों के पक्ष में फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वपूर्ण पहल : अनावश्यक अनुपालन और विनियमों को राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से करेगी कम, कार्य योजना को दिया अंतिम रूप
एआई पर हो सभी का अधिकार : चंद देशों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता एआई का भविष्य, गुटेरेस ने कहा- यह सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार : लगे थे कई संगीन आरोप, जानें क्या है मामला 
राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत