10 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

7 और 8 मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी

10 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च तक चलेगा। 7-8 मार्च को बैठक नहीं होगी, जबकि 9 मार्च को आयुर्वेद और ग्रामीण पंचायती राज विधेयक, 10 मार्च को महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय और नगर पालिका संशोधन विधेयक पर चर्चा। 10 मार्च शाम को विधानसभा पुस्तक विमोचन और रात्रि भोज का आयोजन।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र अब 10 मार्च तक चलेगा। शुक्रवार को कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन पेश करते हुए सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सदन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 और 8 मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी, इसके बाद 9 और 10 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही आयोजित की जाएगी।

9 मार्च को सदन में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सालय अजमेर विधेयक 2026 तथा राजस्थान ग्रामीण पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा की जाएगी। वहीं 10 मार्च को महाराणा प्रताप खेल कूद  विश्वविद्यालय जयपुर विधेयक 2026 और राजस्थान नगर पालिका संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा प्रस्तावित है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि 10 मार्च की शाम को विधानसभा की ओर से प्रकाशित एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सभी विधायकों के लिए रात्रि भोज भी आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सुझाव दिया कि विधानसभा की ओर से विधायकों को लगभग 5 लाख रुपए का एक अच्छा टैबलेट भेंट किया जाए। इस पर अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी और यदि बजट उपलब्ध हुआ तो सदस्यों को टैबलेट उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा।

Read More दिनदहाड़े मंदिर में चोरी : चांदी के मुकुट और लड्डू गोपाल की मूर्तियां ले उड़े चोर, पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित