पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम

दो दिन पहले भी मिली थी बड़ी खेप

पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम
एएनटीएफ ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई कर 8.202 किलोग्राम अफीम बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए बताई। टीम ने जुनैजा मेहरों की बस्ती में खेत में बेर के पेड़ के नीचे जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई 7.186 किलो अफीम का दूध और 1.016 किलो निर्मित अफीम जब्त।

जयपुर। एएनटीएफ ने बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र के जुनैजा मेहरों की बस्ती हरियाली ग्राम पंचायत भाडखा में कार्रवाई करते हुए 7.186 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध और 1.016 किलोग्राम निर्मित अफीम कुल 8.202 किलोग्राम अफीम बरामद की। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए बताई गई है।

घर में नहीं, खेत में जमीन के नीचे छिपाई थी अफीम :

आईजी विकास कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि जुनैजा मेहरों की बस्ती हरियाली पंचायत भाडखा निवासी मोदाराम ने अपने घर और खेत में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करता है तथा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखता है। सूचना पर टीम ने मोदाराम के घर पहुंचकर दबिश दी तो वहां खेत में बेर के पेड़ के नीचे जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई अफीम और निर्मित अफीम बरामद हुई।

पुलिस से बचने के लिए मिट्टी डाल दी थी :

Read More वित्त विभाग का बड़ा फैसला, एसएनए-स्पर्श में मदर सैंक्शन को लेकर राजस्थान में नई व्यवस्था

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अफीम को घर में रखने के बजाय खेत में बेर के पेड़ के नीचे गहरा गड्ढा खोदकर छिपाया था। फिर ऊपर से मिट्Þटी डाल दी थी ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे। लेकिन जमीन के नीचे छिपाया गया नशे का जखीरा बरामद कर लिया गया।

Read More शिक्षक दिवस पर देखिए शिक्षकों की एक उजली तस्वीर, खाली पदों के बीच उम्मीदों से चहकती कक्षाएं

दो दिन पहले भी मिली थी बड़ी खेप :

Read More कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश

बाड़मेर में दो दिन पहले भी मादक पदार्थ अफीम, निर्मित अफीम और डोडा-चूरा की बड़ी खेप जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई थी, जिसे टीम ने बरामद किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
पटना में गंगा और पुनपुन नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, जल संसाधन...
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव
जयपुर रेंज में अपराध पर शिकंजा: 29 हजार गिरफ्तार, हत्या के मामलों में 450 की कमी
15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर यूरोप में लगेगा प्रतिबंध? राष्ट्रपति मैक्रॉन ने यूरोपीय आयोग से कानून बनाने को कहा
नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार