60 साल पुराने गन हाउस में हथियारों की हेराफेरी : मामले ने पकड़ा तूल, गिरफ्तार संचालक से एटीएस ने शुरू की पूछताछ

नाई की थड़ी स्थित फार्म हाउस पर सर्च ऑपरेशन चलाया

60 साल पुराने गन हाउस में हथियारों की हेराफेरी : मामले ने पकड़ा तूल, गिरफ्तार संचालक से एटीएस ने शुरू की पूछताछ

शिकार गन हाउस से हथियार हेराफेरी का मामला गरमाया। संचालक मोहम्मद जहीरुद्दीन एटीएस व नॉर्थ पुलिस की गिरफ्त में, गहन पूछताछ जारी। नाई की थड़ी स्थित फार्महाउस पर सर्च, कुछ नहीं मिला। गन हाउस का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा, एफएसएल जांच होगी। कॉल डिटेल और जोधपुर केस फाइल भी जांच के दायरे में।

जयपुर। राजधानी में दशकों पुराने शिकार गन हाउस से जुड़े हथियारों की हेराफेरी मामले ने तूल पकड़ लिया है। नॉर्थ जिला पुलिस के साथ एटीएस ने जांच करते हुए गिरफ्तार संचालक मोहम्मद जहीरुद्दीन से गहन पूछताछ शुरू की है। एटीएस की टीमें नॉर्थ जिला पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी जहीरुद्दीन के नाई की थड़ी स्थित फार्म हाउस पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

हालांकि वहां से कोई  सामग्री बरामद नहीं हुई। वहीं गन हाउस में मौजूद हथियारों और कारतूसों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही एफएसएल जांच कराई जाएगी। यह शिकार गन हाउस पिछले 60 साल से अधिक समय से है। इसके अलावा चार दिन पहले जोधपुर के डांगियावास थाने में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ  दर्ज मामले की फइल भी एटीएस ने मंगवाई है। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल का विश्लेषण कर रही हैं।

 

 

Read More जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप : शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ
बंगाल के दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर पुनर्मतदान में सुबह 9 बजे...
आईपीएल-2026 : आरआर को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, होटल और ढाबों के पीछे अवैध भंडारण का लम्बे समय से चल रहा खेल
तपते भारत के सामने बड़ी चुनौती
राहुल गांधी को कोर्ट से राहत : उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अब दर्ज नहीं होगा आपराधिक मुकदमा
70 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी