हड़ताल के तीसरे दिन कचरे से पटने लगा शहर, सफाई व्यवस्था चरमराई
कचरे के ढेर जमा हो गए
जयपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों और गलियों में साफ नजर आने लगा है। हड़ताल के तीसरे दिन कई इलाकों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे से उठ रही बदबू के कारण स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।नगर निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गैर वाल्मीकि वर्ग के सफाई कर्मचारियों को भी सफाई कार्य में लगाया गया है, लेकिन संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के चलते हालात पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं।
निगम प्रशासन लगातार सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई क्षेत्रों में कचरा उठाव प्रभावित है। इधर, सांगानेर जोन में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सभा आयोजित की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। शहर में बढ़ते कचरे के बीच नगर निगम ने अतिरिक्त संसाधनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था संभालने का प्रयास तेज कर दिया है। हालांकि, हड़ताल लंबी खिंचने पर शहर की सफाई व्यवस्था पर और असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

Comment List