पेटीज खाने रुका कलेक्शन एजेंट, स्कूटी से 20 लाख रुपए का बैग ले उड़े बदमाश

हेलमेट के कारण चेहरे साफ नहीं 

पेटीज खाने रुका कलेक्शन एजेंट, स्कूटी से 20 लाख रुपए का बैग ले उड़े बदमाश
नाहरगढ़ थाना इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी के पायदान पर रखा 20 लाख रुपए नकदी से भरा बैग दो बदमाश चुराकर फरार। कलेक्शन का काम करने वाला चंपालाल पेटीज खाने रुका था, तभी वारदात हुई। दोनों आरोपी हेलमेट पहने थे।

जयपुर। नाहरगढ़ थाना इलाके में बदमाशों ने दिन-दहाड़े 20 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग स्कूटी से पार कर दिया। कलेक्शन का काम करने वाला युवक स्कूटी खड़ी कर पेटीज खाने रुका था। उसने नकदी से भरा बैग स्कूटी के आगे पायदान पर रखा हुआ था। इसी दौरान स्कूटी पर आए दो बदमाश मौका पाकर बैग उठाकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।

रेकी के बाद वारदात की आशंका :

एसीपी कोतवाली ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि पालड़ी सिरोही निवासी चंपालाल (46) जयपुर में कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है।  26 अक्टूबर को वह अपने साथी हितेश कुमार दोनों मार्केट का पेमेंट इकट्ठा करने सीकर हाउस गए, वहां से पेमेंट इकट्ठा करके वापस आ रहे थे। शाम करीब 4.27 बजे हम जयलाल मुंशीके रास्ते में वासुमल एंड संस दुकान से कुछ पेमेंट लेना था, पेमेंट लेने हितेश कुमार दुकान में गया और मैं वहीं बाहर इंतजार पर पेटीज खा रहा था। पीछे से दो जने स्कूटी पर आए और हमारी स्कूटी के पायदान पर आगे रखा 20 लाख रुपए रख बैग लेकर भाग गए।

हेलमेट के कारण चेहरे साफ नहीं :

Read More राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 2-3 नवंबर को दिल्ली दौरा: PMO और केंद्रीय मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से होगी अहम बैठकें

बदमाशों ने पहले चंपालाल की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही बैग लेकर भाग निकले। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

Read More वाल्मीकि जयंती : वाल्मीकि ही संसार के पहले कवि, जिन्होंने 2700 साल पहले लिखी थी रामायण

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेश से पहले पढ़ लें ये खबर शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेश से पहले पढ़ लें ये खबर
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई, जहां शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 826 अंक लुढ़ककर...
कंबल उद्योग पर महंगाई की मार, मांग 50% घटी; आखिर क्यों ठंडा पड़ा पानीपत का कारोबार?
नेपाल में दिवाली पर क्यों होती है कुत्तों की पूजा? कुकुर तिहार की इस अनोखी परंपरा के बारें में जान कर चौंक जाएंगे आप
माउंट आबू में सर्दी ने दी दस्तक, तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा
सर्बिया के सरकारी चैनल ने एकतरफा पत्रकारिता पर मांगी माफी, भारत के टीवी मीडिया पर भी उठे सवाल
पंचायतीराज चुनाव : जयपुर की पांच पंचायत समितियों में मतदान शुरू, 413 केंद्रों पर वोटिंग
पेटीज खाने रुका कलेक्शन एजेंट, स्कूटी से 20 लाख रुपए का बैग ले उड़े बदमाश