कमिश्नर ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया

कमिश्नर ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

बस्सी थाने पर शनिवार को पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पारिवारिक, भूमि व आपसी विवादों सहित कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ। बस्सी, कानोता और तूंगा क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए, जबकि पहले भी कई स्थानों पर ऐसी जनसुनवाई आयोजित हो चुकी है।

जयपुर। बस्सी थाने में जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कमिश्नर मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान आपसी मुकदमे, पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, सहित अन्य सूचनाएं प्राप्त हुईं।

जनसुनवाई के दौरान बस्सी सर्किल के बस्सी, कानोता एवं तूंगा पुलिस थाना क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया। गौरतलब है कि इससे पूर्व एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर एवं भांकरोटा में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर  ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 
घरेलू शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच आगामी सप्ताह ईरान संकट और नए आर्थिक आंकड़ों के नाम रहेगा। सोमवार...
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट
स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत
नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन
सरिस्का टाइगर रिजर्व में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती : फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई, 10 वाहनों से वसूला जुर्माना
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में 90 लाख लोगों ने किया ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 'No Kings Protest', 'ताज उतार दो, जोकर' और 'सत्ता परिवर्तन की शुरुआत जैसे लगाए नारे