प्रदेश में गर्मी का सितम : लू चलने से आमजन का हाल बेहाल, राहत के आसार नहीं
आंधी 30-40 किमी चलने की प्रबल संभावना
राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 20 अप्रैल से हीट वेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने और लू चलने से आमजन का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। वहीं फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, अचानक तेज हवाएं 40-50 किमी दर्ज होने व कल से आगामी में 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज होने और कुछ भागों में हीट वेव कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है। राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 20 अप्रैल से हीट वेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। 18-19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी 30-40 किमी चलने की प्रबल संभावना है।

Comment List