शहर को गन्दा करने वालों पर निगम ने कसा शिकंजा : ढ़ाई माह में 85 लाख रुपए से अधिक वसूला जुर्माना, दोषी व्यक्तियों पर टीमें कर रही कार्रवाई
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम का सफाई अभियान तेज़ है। से शहर में गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल और C&D वेस्ट फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हुई। निगम ने अब तक 85.49 लाख रुपये जुर्माना वसूला, जिसमें गंदगी फैलाने वालों से सबसे ज्यादा 60.22 लाख रुपये शामिल हैं।
जयपुर। स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम शहर को साफ करने के लिए नियमित सफाई अभियान चला रहा है। साथ ही शहर को गंदा करने वालों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। एक मार्च से चलाए गए अभियान में निगम ने शहर को गन्दा करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, सीएनडी वेस्ट फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 85 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया।
निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि एक मार्च से अब तक तक खुले में कचरा फेंकने, सीएनडी वेस्ट डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, कचरा जलाने वालों सहित स्वच्छता के विभिन्न मापदण्डों का उल्लंघन करने वाले दोषी व्यक्तियों पर निगम की टीमें लगातार कार्रवाई कर रहीं हैं। टीमों ने ढ़ाई माह से अधिक समय में कुल 85 लाख 49 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह की कार्रवाई: सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध 14 लाख 53 हजार से अधिक जुर्माना वसूल किया। इसी प्रकार गंदगी फैलाने वालों से 60 लाख 22 हजार, सीएनडी वेस्ट पर 8 लाख 64 हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया है।

Comment List