स्वच्छता के लिए निगम की टीम ने चलाया अभियान : लोगों को किया जागरूक, सैनी ने कहा- शहर को साफ रखने के लिए किए जा रहे कार्य

टॉयलेट परिसर की गहन सफाई कराई

स्वच्छता के लिए निगम की टीम ने चलाया अभियान : लोगों को किया जागरूक, सैनी ने कहा- शहर को साफ रखने के लिए किए जा रहे कार्य

राजस्थान दिवस 2026 के तहत स्वच्छता सप्ताह के दौरान नगर निगम की पीयूसी टीम ने आदर्श नगर व वैशाली नगर में जागरूकता अभियान चलाया। पिंक टॉयलेट पर सफाई, रंगोली व शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए, महिला केयरटेकर का सम्मान किया गया। शालीमार बाग में भी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जयपुर। राजस्थान दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम की पीयूसी टीम ने आदर्श नगर जोन एवं वैशाली नगर जोन में सफाई के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम के स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा आमजन को भी सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर जोन के वार्ड संख्या 123 गोल मार्केट क्षेत्र स्थित पिंक टॉयलेट पर विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पिंक टॉयलेट परिसर की गहन सफाई कराई गई तथा आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पिंक टॉयलेट की महिला केयरटेकर का सम्मान किया गया। महिलाओं एवं नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई तथा रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया। वार्ड नं. 33 स्थित शालीमार बाग सार्वजनिक शौचालय पर  उपयोगकर्ताओं को साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम
जेडीए में स्टाफ की कमी के चलते बड़ा फैसला लिया गया है। 27 जोनों को घटाकर अब 23 जोन कर...
ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद पुडुचेरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट
आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम
जेडीए की कार्रवाई : 15 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, 30 करोड़ आंका जा रहा बाजार मूल्य
बीसलपुर बांध परियोजना : डूब क्षेत्र की भूमि होगी अवाप्त, सरकार की प्रक्रिया तेज