सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे
कच्चे रास्ते पर लूटपाट
जयपुर। सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने ऑटोरिक्शा चालक को चाकू की नोक पर धमकाकर लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गले पर चाकू रखकर ऑनलाइन पेमेंट एप के पासवर्ड पूछे। इसके बाद बैंक खाते से 11600 रुपए ट्रांसफर कर लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को जयसिंहपुरा खोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कच्चे रास्ते पर लूटपाट
गोनेर के बीमलपुरा निवासी सूर्यदेव ऑटोरिक्शा चलाता है। 6 अक्टूबर को सुबह करीब 3 बजे वह सिंधीकैम्प बस स्टैंड के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो युवकों ने लालवास स्थित सीआरपीएफ कैंप तक जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया। 300 रुपए किराया तय होने पर चालक दोनों को लेकर रवाना हो गया। लालवास पहुंचने पर बदमाशों ने उसे कच्चे रास्ते से अंदर छोड़ने को कहा। रास्ते में ऑटो रुकवाकर उन्होंने चालक को धमकाया और उसके पास मौजूद सामान देने को कहा। विरोध करने पर मारपीट की और एक बदमाश ने चाकू गले पर लगा दिया।

Comment List