जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य करने के दिए निर्देश : लगातार बारिश एवं वर्षाजनित परिस्थितियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद

फील्ड से सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव में लग जाएं

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य करने के दिए निर्देश : लगातार बारिश एवं वर्षाजनित परिस्थितियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद

जिला कलक्टर के निर्देश के बाद सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

जयपुर। जिले में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसी हालत में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्याे में जुटा हुआ है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को विभिन्न इलाकों में निरीक्षण किया और अधिकारियों को भी समय पर आमजन को राहत प्रदान करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने कहा कि अधिकारी हालत पर नजर रखें और फील्ड से सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव में लग जाएं।

जिला कलक्टर के निर्देश के बाद सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। अधिकारियों ने कॉलोनियों,बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जलभराव और अन्य समस्याओं की जानकारी ली तथा आमजन से संवाद किया। इस दौरान जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी करवाई गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
गर्मी में आमजन को हीटवेव से राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके...
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर