पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म : अब सताएगी गर्मी, चलेगी लू
कुछ भागों में हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है
पश्चिमी, दक्षिणी व पूर्वी भागों में तापमान में 5-6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री दर्ज होने से 6-9 अप्रैल को कुछ भागों में हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। अब गर्मी और लू का जोर रहेगा। आज से मौसम में बदलाव देखने को मिला है और गर्मी का असर तेज हो गया है। तापमान भी बढ़ने लगा है, जिससे घरों और कार्यालयों में फिर से एसी कूलर चलने लगे हैं।
मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में और 2-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी, दक्षिणी व पूर्वी भागों में तापमान में 5-6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री दर्ज होने से 6-9 अप्रैल को कुछ भागों में हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
Tags: heat
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 12:58:04
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...

Comment List