हो गई परीक्षा : छात्राओं के बाल चैक किए, कानों की बाली-झुमके उतरवाए, लड़के के टीशर्ट के मेटल बटन भी काटे

परीक्षार्थी और अभिभावकों की बसों और ट्रेन में भारी भीड़

हो गई परीक्षा : छात्राओं के बाल चैक किए, कानों की बाली-झुमके उतरवाए, लड़के के टीशर्ट के मेटल बटन भी काटे
नीट परीक्षा राजस्थान के 25 जिलों के 577 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, मेटल डिटेक्टर जांच और तलाशी के बीच सम्पन्न। ब्यावर में हिजाब विवाद के बाद छात्रा को अनुमति। जयपुर में 91.66% उपस्थिति। नकल का एक मामला सामने आया। जोधपुर-अजमेर में 91% से अधिक उपस्थिति रही और यातायात जाम भी लगा।

जयपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) राज्य के 25 जिलों में 577 परीक्षा केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था, चैकिंग और आशंकाओं के बीच सम्पन्न हुई। सेंटर्स में परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद भी पुलिस के जवानों ने अपने स्तर पर जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया। लड़कियों के बाल चैक किए गए और कानों  झुमके और बाली उतरा दिए। अभ्यर्थियों की चप्पल की भी गहनता से जांच की। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की बसों और ट्रेन में भारी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन और सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर परीक्षा होने के साथ ही परीक्षार्थी उमड़ पड़े।

हिजाब में प्रवेश नहीं देने पर विवाद :

ब्यावर में छात्रा कुलसुम बानो के हिजाब पहनकर परीक्षा केन्द्र सावित्री बाई स्कूल में आने पर शुरू में उसे प्रवेश नहीं दिया। जांच से जुड़े कर्मचारियों ने हिजाब खोलकर आने पर ही प्रवेश देने की बात कही। छात्रा बानो ने कहा कि जब एनटीए ने मजहबी ड्रेस पहनकर आने को अनुमति दी है, इसके बाजवूद उन्हें रोका जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि उसे हिजाब पहनकर अनुमति नहीं दी गई तो वह परीक्षा नहीं देगी। बाद में सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर उसे हिजाब में ही अनुमति दी गई।

जोधपुर, अजमेर में 91% से अधिक ने दी परीक्षा :

Read More पुलिस मुख्यालय की बड़ी पहल : विधि विद्यार्थी अब पुलिस के कार्यों में करेंगे सहयोग, राजस्थान पुलिस अवैतनिक प्रशिक्षुता कार्यक्रम शुरु

जोधपुर और अजमेर में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने भाग्य आजमाया। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई, लेकिन डेढ़ बजे तक ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

Read More नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश, देरी पर विशेष समीक्षा और होगा फील्ड निरीक्षण

मोबाइल से चीटिंग करते हुए पकड़ी छात्रा :

Read More स्वाधीनता दिवस : बागडे ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान

बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में आयोजित नीट परीक्षा के दौरान एक छात्रा मोबाइल फोन के जरिए नकल करने का प्रयास करते हुए पकड़ी गई। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका को छात्रा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में छात्रा के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा जयपुर की रहने वाली है और उसका नीट परीक्षा केंद्र बिंदायका क्षेत्र के सरकारी स्कूल में आया था। सूचना मिलने पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को राउंडअप कर लिया। खुलासा हुआ कि छात्रा ने मोबाइल फोन को अंडरगारमेंट में शर्ट के बटन के नीचे छिपा रखा था। इसी वजह से मेटल डिटेक्टर की जांच के दौरान मोबाइल पकड़ में नहीं आया और वह परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है। उसका नीट का यह तीसरा प्रयास था।

91.66% अभ्यर्थियों ने जयपुर में आजमाया भाग्य :

जयपुर में 37,128 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34,031 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,097 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। जिले में 91.66 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर और शहीद अभय कुमार पारीक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने केवी-एक, केवी-3, 4, पोद्दार स्कूल, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, आदर्श स्कूल सिंधी कॉलोनी, बनीपार्क की व्यवस्थाओं की भी निगरानी की। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने चौड़ा रास्ता स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। पेपर होने के बाद शहर में अनेक स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत